श्याणी बुआ ने महिलाओं के साथ करवा चौथ मनाकर सुहाग के साथ लोकतंत्र की लंबी उम्र के लिए दिलाया वोट का संकल्प
-श्याणी बुआ को खेणो छ "लोकतंत्र की सलामती क लिए सब न वोट करणो छ"
बूंदी 02 नवंबर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में करवा चौथ के अवसर पर रात्रि को श्याणी बुआ के सानिध्य में मतदाता जागरुकता का सांस्कृतिक ने पूजा स्थल पर जाकर महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक क्या एवं आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ सर्वेश तिवारी ने बताया कि श्याणी बुआ के माध्यम से जागरूकता टीम ने मतदान के लिए सकारात्मक वातावरण का प्रयास किया। जिसके तहत करवा चौथ पूजन के साथ गृहणियों महिलाओं से आम बोलचाल की भाषा में संवाद स्थापित किया व गृहणियों व वृद्ध महिलाओं को मतदान हेतु तैयार किया।
बुआ ने कागजी देवरा, खटीकों की गली व मोची बाजार में महिलाओं के साथ चौथ गणेश की आराधना की उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि चौथ को व्रत सुहाग की उम्र क लिए जरूरी छ उसयां ही लोकतंत्र की सलामती व लंबी उम्र क लिए वोट घणो जरूरी छ और सब न मिलकर वोट करणों छ।
मतदाता मित्र तनिशा प्रजापत, कैंपस एंबेसडर, अक्षरा गौतम तथा आतिश वर्मा के नेतृत्व में ईवीएम वीवीपीएट से मतदान, होम वोटिंग व मतदान हेतु आवश्यक मान्य पहचान दस्तावेज की जानकारी दी गई।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू पटवा व अलका शर्मा ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सावित्री शर्मा, मीना शर्मा, पिंकी शर्मा, सुनीता पटवा, राधा शर्मा, ललिता शर्मा,हर्षिता प्रजापत, मीना गौतम, महावीर गोतम व सोहन बाई ने सहभागिता की।