Kota: स्वास्थ्य शिविर में अब तक 2000 की हुई जांच, मिलीं नि:शुल्क दवाएं
हॉस्पिटल ऑन व्हील सेवा के तहत आयोजित हुए स्वास्थ्य शिवर
कोटा 10 अगस्त। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों के तहत गुरूवार को बालाकुंड में कैंप का आयोजन किया गया। मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए स्पीकर बिरला ने कोटा-बूंदी के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा को शहरी क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित करने के लिए कहा है। इसी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर में गुरूवार को 510 रोगी आए जिनकी 32 विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांचें की गईं। इनमें से 58 रोगियों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका ऑपरेशन भी करवाया जाएगा। इसके साथ आई फ्लू के भी करीब 70 रोगी सामने आए। इन सभी को भी निशुल्क दवा दी गई साथ ही पूर्व में चिन्हित 25 रोगियों की आंखो के ऑपरेशन भी करवाए गए। स्पीकर बिरला की पहल पर आयोजित शिविरों में अब तक 2000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। आई फ्लू के 800 से अधिक रोगी सामने आ चुके हैं।