पचलंगी में हुआ सामाजिक जन जागृति मंच की बैठक का आयोजन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में सामाजिक जन जागृति मंच की बैठक रविवार को अम्बेडकर भवन पचलंगी में रामपाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंच के सरंक्षक शिवनाथ सिंह पूर्व तहसीलदार, मंच के अध्यक्ष ख्यालीराम टोडी, उपाध्यक्ष राजीव गोरा सींथल, महासचिव रोहिताश्व टिटनवाड़, लीलाधर जिला परिषद सदस्य, राम सिंह मीणा, बजरंग लाल मीणा पंचायत समिति सदस्य, रतन लाल मीणा, ग्यारसीलाल जिनोलिया बड़ागाँव,चेतराम सिलोलिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में समाज के लोगो पर हो रहे अत्याचारों पर व समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में राजनीतिक, शैक्षणिक बिंदुओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंच संचालन ग्यारसी लाल जिनोलिया द्वारा किया गया। बैठक में सुमेर सिंह ककराना,बाबूलाल,जय सिंह कोट, सुनील कोट, ताराचंद सरपंच प्रतिनिधि पोंख़, शीशराम सिलोलिया,किशोर,महेश कुमार,नरेश कुमार मीणा,शीमा, स्योपाल,मोहनलाल,दलीप कुमार,शिवपाल,विनोद, रामोत्तार,बीरबलराम, रामस्वरूप,दीपक,कैलाशचन्द्र,ताराचंद,अर्जुनसिंह, रघुवीरसिंह, मनजीत सिंह,बालसुग्रीव,सुनील शेरावत सहित सेंकडो समाज के लोग उपस्थित थे।