टीटनवाड़ में आयोजित हुई सामाजिक जन जागृत मंच की बैठक

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ा गौड़जी
क्षेत्र के टीटनवाड़ के अंबेडकर भवन में रविवार को सामाजिक जन जागृति मंच की बैठक आयोजित की गई। ग्यारसीलाल जीनोलिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पूर्व नायब तहसीलदार शिवनाथ सिंह जीनोलिया द्वारा की गई। मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण नारवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष बलाई समाज, विशिष्ट अतिथि कृष्ण स्वरूप महासचिव दिल्ली प्रदेश, कुंदनलाल नारनोलिया उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, रोहित मरोड़िया युवा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश आदि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अम्बेडकर की फोटो पर पुष्प माला पहनाकर,दीप प्रज्वल्लित कर की गई। बैठक में लक्ष्मीनारायण,पूर्व सरपंच ख्यालीराम ,शिव कुमार नाटास,सुनील छावसरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गोरा,छात्र संघ अध्यक्ष पंकज नारनोलिया, जयकरण भोड़की, डॉ भगवान सिंह, बनवारीलाल मीणा ,मांगीलाल मीणा सींथल,रोहिताश्व पूर्व सरपंच टिटनवाड़, नरेंद्र फुलवा बड़ागाँव,मनोज शास्त्री,कमलेश बजावा,श्योपाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में समाज मे व्याप्त कुरीतियों को त्यागने, खर्चीली शादियों पर पाबन्दी लगाने जैसी चर्चाओं पर जोर दिया। समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अगर अन्याय होता है तो हम सब मिलकर उसका सहयोग करे। स्वयं को एवं समाज को नशे से दूर रखना है। बैठक में अनुसूचित जाति तथा जनजाति के हितों की बात की गई। मंच संचालन ग्यारसीलाल जीनोलिया द्वारा किया गया।
बैठक में प्रह्लाद राम,सुल्तान,मनीराम,सुरेश ,नानूराम,सरदारा राम,नाथूराम धानका, रामावतार मीणा,लोकेश राठी,उम्मेद, नेहरू वाल्मीकि,विजेंदर भीम प्रेमी, जगदीश ,पोंख सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द शेरावत, मुकेश,विनोद,जितेंद्र,राजेन्द्र गोरा,राम स्वरूप,मीणा, संजय सन्दीप, पंकज, बुधराम,रोहिताश,नरेश,राजपाल नारनोलिया, राजेन्द्र कड़वासरा, शीशराम डूडी आदि उपस्थित थे।