अशोक ओजट समाजसेवी बने राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक

जयपुर, जीवन समर्पित सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ सीताराम शर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने समाजसेवी अशोक ओजट जीतावाला पर विश्वास करके अशोक ओजट को राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक पद पर नियुक्त किया है। यह संस्था बेसहारा बुजुर्ग को सहायता प्रदान करता है, जैसे - कपडे, रहना खाना आदि कई निस्वार्थ सेवा करता है। लावारिस बीमार पशु पक्षी जानवरों की दवा चारे भोजन आदि कई व्यवस्था करता है।

इस संस्था ने अभी कुछ दिनों पहले लंपी बीमारी में हजारों गायों भैंसों को दवाई चारा खिलाकर बचाया था । यह संस्था निस्वार्थ काम करती है। संस्था के सभी सदस्यों को विश्वास होने पर अशोक ओजट को राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।