जयपुर, अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद, सीताराम आलियाबाद, शंभू कुईवाले, ने समाजसेवी अशोक ओजट जीतावाला पर विश्वास करके उनको राष्ट्रीय उप मंत्री का पद दिया है । ओजट समाज के हर कार्य में हमेशा आगे रहते हैं। अशोक ओजट पहले से ही हरियाणा ब्राह्मण समाज के ग्रुप चलाते है, यह ग्रुप के माध्यम से समाज के लोगों को नई-नई जानकारियां प्रदान करते हैं ओर ग्रुप द्वारा जैसे दहेज प्रथा ,शादी विवाह में फिजूल खर्ची, मृत्यु भोज, विधवा विवाह आदि नई-नई जानकारियां समाज के लोगों तक पहुंचाते हैं और शादी बायोडाटा ग्रुप के माध्यम से समाज के लड़के लड़कियों की शादी के परिचय के बारे में जानकारी आदान-प्रदान करते हैं। महासभा ने उन पर विश्वास करके पद दिया है । अशोक ओजट का लोगो ने जगह-जगहगर्म स्वागत किया गया । उनके उप मंत्री बनने पर समाज बंधुओ द्वारा समाज में खुशी की लहर है । समाज के लोग अशोक ओजट का जगह-जगह पर माला साफा के साथ स्वागत कर रहे हैं।