सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा जोधपुरा ने अपने जन्म दिवस पर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश*
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी ।
उपखण्ड क्षेत्र के जोधपुरा गांव में यूवा लीडर दिनेश मीणा जोधपुरा ने अपने जन्मदिन पर वृक्ष लगाकर लोगो को पर्यावण बचाने का संदेश दिया है । जानकारी के अनुसार दिनेश ने गाॅव के सार्वजनिक चोक व गौशाला में छाॅया एवं फलदार पेड़ लगाए हैं । साथ ही उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है ।दिनेश ने कहा की पर्यावण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों की महती आवश्कता है । आदिवासी श्री मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं कांग्रेस पीओसी प्रभारी राजेश खटाणा ने दिनेश के इस कार्य की सराहना करते हुए जन्म दिन की शुभकामनाएं दी है । इस मौके पर इंद्राज मीणा, कृष्ण,रवि वर्मा,योगेश,विनोद, बबलू,गुरजीत,राहुल,जसवंत, आदि लोग मौजूद थे ।