समाज सेवी गौसेवक लालचन्द मीणा ने अपने जनमजन्म दिन पर पेड़-पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

समाज सेवी गौसेवक लालचन्द मीणा ने अपने जनमजन्म दिन पर पेड़-पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

पेड़- पौधे पर्यावरण और हमारे मित्र है : राजेश हाडिया 

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा 

शाहपुरा न्यूज -  राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) संघ के जयपुर जिला अध्यक्ष लालचंद मीणा के जन्मदिन पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हाडिया के नेतृत्व में विभिन्न किस्म के 10 पेड़-पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हाडिया ने कहा कि पेड़- पौधे मानव और पर्यावरण के मित्र है। इस दौरान प्रकृति संरक्षण के लिए पाँचूडाला ग्राम में नीम, शहतूत, कदम, अशोक एवं बरगद सहित विभिन्न किस्म के छायादार वृक्ष लगाये गये। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) संघ के जयपुर जिला अध्यक्ष लालचंद मीणा ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन पर वृक्षारोपन कर परोपकारी कार्य किया गया। जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं, पेड़ पौधे ही वर्षा के कारक होते है। इस दौरान बलवंत मीणा, रघुवीर वर्मा, गन्नी भाई उर्फ ओमप्रकाश, अजय आर्य, राधेश्याम बुनकर, नारायण प्रसाद देवासी, दुर्गाप्रसाद  मूलवासी, अर्जुन मीणा, सुरेश कुमार मूलवासी, अशोक मीणा, विकास, कुलदीप, मोहित, लोकेश उर्फ लक्खी मीणा, धनसिंह मीणा सहित कई मौजूद रहे।