सद्भावना के सिपाही संगठन के सदस्य समाजसेवी जी डी केसवानी ने अस्थियों का विसर्जन हेतु हरिद्वार भेजा गया

सद्भावना के सिपाही संगठन के सदस्य समाजसेवी जी डी केसवानी ने अस्थियों का विसर्जन हेतु हरिद्वार भेजा गया

संवाददाता सुरेंद्र कुमार बिन्दल "सुबि"पत्रकार
मालवीय नगर जयपुर,
सद्भावना के सिपाही संगठन के सदस्य समाजसेवी जी डी केसवानी एवं उनके साथी सुरेंद्र कुमार, राजकुमार शेवानी, अशोक चंचलानी एवं रमेश, राजेश जोशी ने निराश्रितों एवं जरूरतमंद लोगों के पवित्र अस्थि कलशों को लेकर हरिद्वार रवाना हुऐ। रवानगी से पहले डॉ अर्चना शर्मा अध्यक्ष राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड ने झालाना स्थित शमशान पर पूजा करवा कर केसवानी को रवाना किया। कल अस्थि कलर्शो का गंगा नदी हरिद्वार में विसर्जन होगा। यह सेवा कार्य निशुल्क है, इस अवसर पर ऐरावत शर्मा महासचिव जयपुर शहर कांग्रेस श्रीमती राजुला सिंह वार्ड पार्षद 130 वेद प्रकाश सिंह सोलंकी योगेश शर्मा एवं रमेश मोटवानी आदि गणमान्य मौजूद थे।