सोगर का आंगनवाड़ी भवन हमारे देश के भविष्य, बच्चों को समर्पित - डॉ. शैलेश सिंह

डीग, डीग-कुम्हेर विधानसभा के ग्राम सोगर में विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने राजस्थान सरकार के महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत 7 लाख रूपये की राशि से निर्मित आँगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। विधायक शैलेश सिंह ने बताया कि इस आंगनवाड़ी भवन में बच्चों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए भी शहरों के बच्चों की तरह प्ले स्कूल जैसी सुविधाएं हों, हमने इस केंद्र के माध्यम से यही प्रयास किया है। पिछली कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र में शिक्षा का बंटाधार कर दिया था, हम धीरे-धीरे इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं।कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि दिनेश सिंह सहित सोगर व उवार की सरदारी उपस्थित रही।