एसपी केसर सिंह शेखावत के सेवानिवृति से पूर्व किया अभिनंदन - कलाल समाज ने 51 किलो पुष्पहार पहनाकर किया स्वगात
एसपी केसर सिंह शेखावत के सेवानिवृति से पूर्व किया अभिनंदन
- कलाल समाज ने 51 किलो पुष्पहार पहनाकर किया स्वगात
राहुल पारेता के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 29 दिसंबर।कोटा शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत 31 दिसम्बर 2022 सेवानिवृत हो रहे हैं, ऐसे में कलाल समाज कोटा द्वारा अध्यक्ष राहुल पारेता के नेतृत्व में 51 किलो का हार पहनाकर और साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राहुल पारेता ने बताया कि एसपी कोटा शहर केसर सिंह शेखावत के एसपी बनने के बाद कोटा में क्राइम पर कंट्रोल हुआ है, साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वह सहज ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करते थे, साथ ही पुलिसकर्मियों को भी निरंतर मोटिवेट करते रहे हैं। पारेता ने कहा कि उनकी कार्यशैली सदा ही लोगों को प्रभावित करती रही है। इस अवसर पर कलाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा, सचिव आनंद मेवाड़ा, उपाध्यक्ष पिंटू सुवालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पारेता, संजय पारेता, पंकज जायसवाल, कलाल समाज युवा मंडल के अध्यक्ष कपिल पारेता, सांस्कृतिक मंत्री मनोज वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शांति सुवालका, बद्रीलाल पारेता मनीष पारेता आदि उपस्थित रहे।