कोटा, 3 अक्टूबर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार से संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोर्कापण और शिलान्यास करेंगे।
लोक सभा कैंप कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पीकर बिरला बुधवार तड़के 3.40 बजे दुरंतो एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेंगे। वे सुबह 8 बजे दधिचि भवन के पास 7.5 करोड़ की लागत से निर्मित यूथ हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे। यह भवन वर्ष 2002 में केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने स्वीकृत किया था, लेकिन करीब दो दशक तक फाइलों में ही दबा रहा। स्पीकर बिरला के ही प्रयासों से गत वर्ष 2 जनवरी को इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका। अब काम पूरा होने के बाद बिरला इसे युवाओं को समर्पित करेंगे।
अपने प्रवास के दूसरे दिन गुरूवार शाम 6 बजे बूंदी स्थित नवल सागर परिसर में फसाड लाइट्स के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे। वे उसी रात मेवाड़ एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।