यात्रियों की सुविधा हेतु भरतपुर होकर छपरा-अजमेर के मध्य स्पेशल ट्रेन

 यात्रियों की सुविधा हेतु भरतपुर होकर छपरा-अजमेर के मध्य स्पेशल ट्रेन 

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

कोटा 04 जनवरी,2023
रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन होकर गाड़ी सं 05103 / 05104 छपरा-अजमेर-छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है । जिससे यात्रियों को अग्रिम आरक्षण का लाभ एवं भीड़ से राहत मिल सके ।
     गाड़ी संख्या 05103 / 05104  छपरा-अजमेर-छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेन छपरा से बुधवार, 25 जनवरी एवं अजमेर से सोमवार, 30 जनवरी को अर्थात् दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी जो कोटा मण्डल के भरतपुर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी । 
गाड़ी सं 05103 छपरा से अजमेर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से बुधवार, 25 जनवरी रात 08:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 04:35 बजे भरतपुर आगमन कर रात 11:05 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 05104 अजमेर से छपरा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सोमवार, 30 जनवरी रात 12:45 बजे प्रस्थान कर भरतपुर सुबह 06:05 बजे आगमन कर अगले दिन रात 03:15 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी ।

   गाड़ी के हाल्ट :- यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपूर सेन्ट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, काशगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर , बाँदीकुई, जयपुर एवं मदार स्टेशनों पर रुकेगी।
      इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद  139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।