शिल्पग्राम मंच पर जादुई कार्यक्रम देख अचंभित हुए दर्शक
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बूंदी, 19 नवंबर। बूंदी उत्सव की श्रृंखला में आयोजित उद्योग हस्तशिल्प कला मेले के शिल्पग्राम मंच पर शुक्रवार को जादुई कला के कार्यक्रम को देखकर लोग अचंभित हुए। जादू के कार्यक्रमों ने श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.रविंद्र गोस्वामी रहे। उन्होंने जादूगर देवानंद सुमन की कला को अद्भुत बताया ।
शिल्प ग्राम के संयोजक राज कुमार दाधीच और प्रभारी शालिनी विजय ने बताया कि जादूगर देवानंद सुमन ने एक के बाद एक दर्जनों जादुई कला के करतब बता कर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जादूगर सुमन ने पक्षी को तस्वीर में से उड़ाना, छतरियो की बरसात , खाली मीना बाजार से विभिन्न आइटम निकालना, आटे के डिब्बे से विभिन्न मिठाईयां निकालना और दर्शकों को बांटना, लडकी को हवा में झुलाना, लडकी की गर्दन में तलवार को आर पार निकालना, आदि रोमांचित करने वाले खेल दिखाए। तपन राज ने बूंदी के इतिहास एवं दर्शनीय स्थलों पर जोशीली कविता सुनाई।निकिता सैनी,लक्ष्मी सैनी,लक्की रोहित ने भी जादू कला में प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर कोषाधिकारी अजंनी कुमार शर्मा एवं उद्योग महा प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम का सुभारंभ किया। वही सह संयोजक राजेंद्र भारद्वाज, अंजु अजमेरा ओम जैन विष्णु सिंह ने मुख्य अतिथि और अथितियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ ने योग और मंत्रोच्चार के कार्यक्रम पेश किए।