राष्ट्र निर्माण की थीम पर नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी द्वारा बूंदी ब्लॉक में करवाई गई भाषण प्रतियोगिता ।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

नेहरू युवा केंद्र बूंदी के ब्लॉक बूंदी के एन वाई वी द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। राष्ट्र निर्माण की थीम सबका साथ सबका, विकास एवं सबका विश्वास विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन स्काउट गाइड कार्यालय मैं बूंदी ब्लॉक के अलग-अलग ग्रामीण व जिला बूंदी से आए अलग-अलग स्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक कमेटी मैं एक्शन एड संस्थान/ यूनिसेफ के श्री मांगीलाल जी, वरिष्ठ अध्यापक श्री पुरुषोत्तम दाधीच , सी ई ओ स्काउट के श्री गिरिराज जी द्वारा निर्णय करके प्रथम स्थान पर उमाशंकर दूसरे स्थान पर हनुमान एवं तृतीय स्थान पर गोविंद रहे। एन वाई वी ने जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को आमंत्रित किया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक से भाग लिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बूंदी ब्लॉक के एनवाईवी संतोष रेगर एवं लोकेश सैनी द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।