स्टार हॉस्पिटल का वृद्ध जन सेवा मोबाइल इकाई द्वारा एकादशी पर सेवा शिविर संपन्न, 1000 से ज्यादा वृद्धजन हुए लाभान्वित
जयपुर, स्टार हॉस्पिटल प्रताप नगर सांगानेर की निदेशक डॉ रेखा के दावत के जन्मदिन से प्रारंभ हुई स्टार सेवा मोबाइल इकाई द्वारा एकादशी व दीपावली के पर्व के देखते हुए विशाल वृद्धजन सेवा शिविर गोविंद देव जी प्रांगण में जलेबी चौक में संपन्न हुआ जहां वृद्धजन महिला एवं पुरुषों को पौधे, निशुल्क चिकित्सा परामर्श दर्द का तेल दवाइयां एवं, कपड़े व पूजन की सामग्री निशुल्क वितरित की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योतिष आचार्य ओंकार शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में साहिब एवं विदुषी दंपति ने अपने वैवाहिक जीवन का शुभारंभ कैंप में आकर वृद्ध जनों को उपहार एवं फल और मिठाइयां वितरण कर उनसे आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किया।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश चौधरी दंपत्ति, श्रीमती सुनीता मोदी दंपति, राजन टाटावत, गंगा शरण गुप्ता, श्रीमती नीलम अग्रवाल, श्रीमती सीता विजय, श्रीमती रीना शर्मा, युवाचार्य अमित शर्मा एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । सभी ने मिलकर गोविंद जी प्रांगण तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली एवं दीपावली की शुभकामनाओं का बैनर पड़कर गोविंद देवजी के मंदिर में जाकर सामूहिक प्रार्थना की । यह पर्व सबके लिए मंगलमय हो एवं स्वास्थ्यवर्धक हो । कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर राकेश के दावत ने 1000 से ज्यादा वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को उपहार पौधे कपड़े मिठाइयां वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया एवं सभी को मिठाईयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।