स्टार हॉस्पिटल ने राजकीय स्कूल में बांटे उपहार एवं बच्चों को दिए बीमारियों से बचने के टिप्स व मनाई बच्चों के साथ दीपावली
-डॉक्टर राकेश के दावत ने बच्चों को दीपावली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने की दी सलाह
जयपुर, स्टार हॉस्पिटल प्रताप नगर सांगानेर की सार्थक दीपावली अभियान के तहत आज राजकीय स्कूल प्रताप नगर सेक्टर 8 सांगानेर में जाकर बच्चों को उपहार स्वास्थ्य सामग्री,पौधे एवं फल वितरित करके दीपावली मनायी । स्टार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश के दावत ने अपनी टीम के साथ सेक्टर 8 राजकीय स्कूल प्रताप नगर में आज जाकर सभी शिक्षकों का सम्मान किया उन्हें लक्ष्मी पूजन की सामग्री एवं उपहार देकर एवं शुभकामनाएं दी. दीपावली के पर्व के आगाज किया । इस अवसर पर स्कूल की छात्र-छात्राओं ने भजन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
डॉ राकेश केदावत ने बालिकाओं को सम्मान पत्र उपहार एवं पटाखे विपरीत कर कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। स्कूल की शिक्षकों ने डॉक्टर राकेश के दावत द्वारा स्कूल के बच्चों के साथ आकर जो दीपावली का त्यौहार मनाया उसके लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी। दीपावली का पर्व सभी के लिए मंगलमय व स्वास्थ्यवर्धक हो. डॉ राकेश केदावत ने बच्चों को दीपावली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी एवं बच्चों को बताया कि वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है एवं इससे स्वास्थ्य की बीमारियां तेजी से बढ़ती है।
आपने बदलते मौसम में बच्चे कैसे अपने आप को मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं यह बताया. डॉ रेखा केदावत की तरफ से भेजे गए स्वास्थ्य रक्षा वास्ते बी टाडिन साबुन व अन्य स्वास्थ्य सामग्री भी बच्चों को शिक्षकों को भेंट की. स्कूल को चाहि सामग्री बोर्ड भी दो स्कूल को भेंट किए गए । स्टार सोशल ग्रुप स्टार हॉस्पिटल का अगला कैंप 9 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण में होगा, जहां गोविंद जी के मंदिर में आने वाले भक्तों का सम्मान करके उन्हें दर्द का तेल दवाइयां व अन्य सामग्री वितरित की जाएगी ।