मोरिण्डा धाम में पशु जलाशय निर्माण का प्रारंभ

मोरिण्डा धाम में पशु जलाशय निर्माण का प्रारंभ

चौथमल शर्मा

गुढ़ा गौड़जी l
निकटवर्ती किशोरपुरा चंवरा स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मोरिण्डा धाम के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर स्व.पं. श्री प्रभुदयाल, रघुनाथ प्रसाद शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट किशोरपुरा द्वारा पशुओं के पानी पीने हेतु जलाशय निर्माण का प्रारंभ किया गया।
ट्रस्ट संरक्षक भगवती प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने भूमि पूजन उपरांत शिलान्यास किया।
ट्रस्ट सचिव डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट सदस्य इंजीनियर वीरेंद्र शर्मा व रवि शर्मा ने बीस हजार रु. की सहायता से पांच सौ मीटर पाइप लाइन डलवाकर मोरिण्डा धाम की टंकी में जल भराव का कार्य पूर्ण करवाया है।
इस पशु जलाशय निर्माण पर भी लगभग तीस हजार रु. की लागत आएगी।