उदयपुरवाटी में भारतीय स्टेट बैंक की ऋण शाखा का हुआ उद्घाटन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की आर. ए .सी. सी.शाखा का शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात कुमार मिश्रा महाप्रबंधक जयपुर
ने उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक धर्म सिंह मीणा मुख्य प्रबंधक झुंझुनू जे.पी सैनी संदीप कुमार ब्रांच प्रबंधक ओम प्रकाश जाखड़, गोपाल रंजन प्रबंधक नवीन कोचर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान अब आमजन सहित किसानों को ऋण के लिए झुंझुनू नहीं जाना पड़ेगा आमजन व किसानों को अब बड़ी आसानी से उदयपुरवाटी में ऋण शाखा में ही ऋण उपलब्ध कराया जाएगा l इस दौरान आमजन व किसानों को ऋण वितरण के बारे में जानकारी दी गई। बैंक की ऋण योजना व वित्तीय निवेश की जानकारियां दी गई।इस दौरान गणेश मीणा केदार मीणा मूलचंद जांगिड़ महेश सोनू राकेश सहित जिले के बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई l जिसमें सर्वश्रेष्ठ रहने वाले बैंक प्रबंधकों को सम्मान किया गया इस दौरान देर शाम को महाप्रबंधक प्रभात कुमार मिश्रा ने बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों की साथ बैठक आयोजित की l जिसमें उनको विस्तार से जानकारी दी।गई इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन संदीप कुमार व राकेश कुमार सैनी ने किया। अब लोगों को ऋण के लिए सीकर व झुंझुनूं नहीं जाना पड़ेगा अब लोगों को ऋण शाखा उदयपुरवाटी में ही ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।