राज्य सरकार ने खेल और खिलाडियों के लिए किए बेहतर प्रबंधन - पूर्व वित्त राज्यमंत्री 67 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बून्दी, 4 अक्टूबर। शिक्षा विभाग व पं. मोतीलाल सुखवाल सीनियर सैकण्डरी, स्कूल के तत्वाधान में आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बुधवार को नैनवां रोड़ स्थित निजी रिसोर्ट शगुन मेरिज गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा रहे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति मधु नुवाल ने की। इस अवसर पर अरबन कॉपरेटिव बैंक चेयरमेन सत्येकश शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व वित्त राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलो को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि 2 टीमों के मुकाबले में एक टीम जीतती है और एक टीम हारती है। जीती हुई टीम को अगले चरण को जीतने की तैयारी लग जाना चाहिए तथा हारी हुई टीम को निराश न होकर जो कमी रह गई उसका चिंतन करते हुए फिर से जीतने की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेल विकास के अनेक कार्य किए हैं। राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों से खिलाडियों को मंच उपलब्ध कराया और गांव, ढाणी और शहर की प्रतिभाओं को लिखकर आगे लाने का अवसर प्रदान किया। 

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति मधु नुवाल ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति से वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र का खिलाडी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाडियों के उत्थान के लिए एक से बढकर एक कार्य किए हैं।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदस्य सत्येश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से मैदान में पहुच कर परिचय करते हुए प्रतियोगिता हेतु अग्रिम बधाई दी।,

पंडित मोतीवाल सुखवाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के लोकेश सुखवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र मंें कुल 48 टीमे, 17 वर्ष छात्रा में 22 टीमें व 19 वर्ष छात्रा में 18 टीमें है, इस प्रकार कुल 88 टीमों के 1032 खिलाडी भाग ले रहे है। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में लोकेश सुखवाल ने प्रतियोगिता का संक्षिप्त परिचय देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। पंडित मोतीलाल सुखवाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्य कीर्ति सुखवाल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेन्द्र व्यास, जिला खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह, राष्ट्रीय कोच किक्रेट मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद, सी. थामस, राकेश पब्बी, सभी निर्णायक गण, शारीरिक शिक्षक, टीम प्रभारी, दल नायक, शिक्षक गण व समस्त खिलाडी उपस्थित रहे।