राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम
-मुख्यमंत्री ने जिले के 45,262 लाभार्थियों के खातों में 1.90 करोड़ की राशि हस्तांतरित
- मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद, योजना का लिया फीड बैक
बून्दी, 25 सितंबर। जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम और राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक के शुभारंभ दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत बूंदी जिले के 45262 लाभार्थियों के खातों में अगस्त माह की 1 करोड़ 90 लाख 6 हजार 660 रूपये की सब्सिडी राशि डीबीटीएल माध्यम से हस्तांतरित की।
बूंदी के नैनवां रोड़ क्षेत्र स्थित शगुन कान्फ्रेंस में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने लाइव जुड़कर योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और योजना का फीड बैक भी लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, उपसभापति लटूर भाई, राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग नवरत्न कोली , जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक महेंद्र पाल , मुकेश दाधीच जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।