राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर,
जिला प्रमुख ने 15 महिला प्रतिभागियों के दल को जोधपुर किया रवाना
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 18 नवम्बर। शांति एवं अहिंसा निदेशालय राजस्थान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती एवं स्वतंत्रता सैनानी कस्तूरबा गांधी को स्मरण करते हुए राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर जोधपुर में 19 से 21 नवम्बर 2022 तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक कैलाश जैन, एडीएम एसएन आमेटा ने उक्त प्रशिक्षण शिविर के लिए बारां जिले से 15 सदस्यीय महिला दल को जिला कलक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुशलपाल प्रजापति, ललित गालव, जाकिर मंसूरी आदि मौजूद रहे।