शिव मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति स्थापित

गुढ़ागौड़जी l
खेदडो की ढ़ाणी गुढ़ा बावनी में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ सोमवार को की गई।
इससे पूर्व ठाकुर जी के मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई एवं उसके बाद हवन कर पंडित महेश शर्मा ने पूजा अर्चना करवाकर शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित की। कार्यक्रम में
गुढ़ा बावनी सरपंच बजरंग लाल खेदड़, पूर्व सरपंच दारा सिंह, झुंथा राम खेदड़, शिवपाल सिंह खेदड़, किशोरी लाल नारवडिया, जगन लाल जांगिड़, नथू राम जांगिड़, मोहनलाल, जगदीश खेदड़,मदन खेदड़, कैलाश कांटीवाल, रामकरण खेदड़, मनोज जांगिड़, जगनाथ जांगिड़, रामनिवास अध्यापक, सुरेन्द्र खेदड़, बालू राम, बाहदूर खेदड़, सीताराम जांगिड़, परमेंद्र खेदड़, कैलाश जांगिड़, अनिल खेदड़, रतनलाल खेदड़, मदन कस्वा, नंचू खेदड़, घासी राम खेदड़, महेंद्र लोचिब सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

चौथमल शर्मा