प्रशासन की अनदेखी का शिकार, संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा। Malviya Nagar Jaipur

जयपुर। मालवीय नगर के सत्कार शॉपिंग सेंटर के पास अंबेडकर बस्ती में लगी थी 2013 में बाबा साहब की प्रतिमा। प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रही है। नगर निगम व JDA की संयुक्त कार्रवाई में बस्ती को मई 2018 में हटाया गया। बस्ती वासियों को हटाने के बाद बाबा साहब की प्रतिमा का ध्यान कुछ समय तक नगर निगम व जेडीए द्वारा सिक्योरिटी गार्ड लगाकर किया गया।
बस्ती वासियों की नजर में यहां गार्ड लगाकर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई दिखा दी। लेकिन लंबे समय बाद यहां देखा गया प्रशासन की तरफ से ना सफाई व्यवस्था है ना ही यहां पर सुरक्षा व्यवस्था आस पास जितनी भी दुकानें लगी हुई है उन दुकानों का कचरा भी यही डाला जाता है।
इसके पास ही बालाजी का मंदिर है जिसमें अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लिया हुआ है और रात भर बिजली भी चलती है और बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के ऊपर किसी प्रकार की रोशनी की व्यवस्था भी नगर निगम नहीं कर पा रही है।
आसपास गंदगी और इसी वजह से या असामाजिक तत्वों के बैठने का अड्डा बन चुका है। रात्रि में अंधेरे में या कुछ भी दिखाई नहीं देता और यहां असामाजिक तत्वों के बैठने का अच्छा स्थल बना हुआ है।
रात्रि में पुलिस प्रशासन की गस्त होने के बाद भी झाड़ियों की वजह से अंदर बैठे व्यक्ति कहीं नजर नहीं आते।
और अगर ऐसे ही झाड़ियां और गंदगी रही तो बाबा साहब की प्रतिमा को कोई भी अंधेरे में हानि पहुंचा सकता है।
संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को सह सम्मान रखने के लिए प्रशासन को साफ सफाई के साथ ही या सुरक्षा व्यवस्था भी रखनी चाहिए।
स्थानीय कुछ लोगों की शिकायत के बाद भी यहां पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है अगर समय रहते इसकी साफ-सफाई व सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई तो भीम आर्मी व बाबा साहब अंबेडकर को मानने वाले अनुयाई प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर प्रदर्शन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

https://youtu.be/lwoaw7oz-HE