Share Market : शुरुआती कारोबार में लड़खड़ाया शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में अधिकतर स्टॉक लाल निशान पर

New Delhi: शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। बीएसई का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 35 अंकों की बढ़त के साथ 61156 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18177 के स्तर पर खुला, लेकिन जल्द ही दोनों सूचकांक लाल हो गए। सत्र की शुरुआत में निफ्टी 50 करीब 30 अंकों की गिरावट के साथ 18115 के स्तर पर था। वहीं, सेंसेक्स 62 अंक गिरकर 61058 के स्तर पर आ गया। भारती एयरटेल, टाइटन, इंफोसिस, एशिया पेंट्स, मारुति, एसबीआई, टीसीएस जैसे शेयर सेंसेक्स के रेड सिग्नल पर हैं। दूसरी ओर, हिंडाल्को, टाटा स्टील, डॉ रेड्डीज, यूपीएल और टेक महिंद्रा जैसे शेयर निफ्टी में शीर्ष पर हैं।

सेंसेक्स के आज के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एनटीपीसी, पावरग्रिड, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज टॉप गेनर्स में रहे. टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, सन फार्मा, विप्रो, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी भी हरे निशान में बंद हुए हैं. एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एसबीआई, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया है.

बीएसई पर आज गिरने वाले शेयरों के नाम देखें तो टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों में गिरावट देखी गई है. निफ्टी में टॉप लूजर्स को देखें तो एक्सिस बैंक, यूपीएल, आयशर मोटर्स, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी करने की संभावना से वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत सेंसेक्स साढ़े नौ महीने के बाद 61 हजार अंक के पार पहुंचा। सेंसेक्स 374.76 अंक बढ़कर 61121.35 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले इस साल 17 जनवरी को यह 61308.91 थी। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 133.20 अंक बढ़कर 18145.40 पर पहुंच गया।