Rajasthan : श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक मिले हेरोइन के 5 पैकेट, BSF ने जोधपुर NCB को दी सूचना
Sri Ganganagar: बीएसएफ ने मंगलवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन के 5 पैकेट बरामद किए। घटना के बाद से बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक श्रीकरनपुर विधानसभा के केसरीसिंहपुर जिले के सुंदरपुरा गांव में एक खेत में हेरोइन बरामद हुई। जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था, तो उसने पाँच पूले देखे। मामला संदिग्ध होने पर बीएसएफ को सूचना दी। बीएसएफ के अधिकारी मौके पर
पहुंचे और हेरोइन के पांचों पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है।
बता दें, पाक तस्कर ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ फेंकते
हैं, जिसकी लोकेशन के अनुसार भारतीय तस्कर इसकी डिलीवरी लेने के लिए आते
हैं। श्रीगंगानगर क्षेत्र में इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में माहौल का फायदा उठाकर दुकान में बेचने की कोशिश की जाती है। पिछले एक साल में हेरोइन तस्करी के एक दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनका बीएसएफ ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मानव तस्करों की गिरफ्तारी में भी सफलता मिली।
सफेद सोना कहे जाने वाले इस पैकेट में रखे माल की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए
बताई गई है। यह हेरोईन है और इस पैकेट का वजन करीब पांच किलो है। यह पूरा
घटनाक्रम आज सवेरे केसरीसिंह पुरा इलाके में स्थित सुरंदरपुरा गांव का है।
इसकी जानकारी पुलिस को देने के अलावा बीएसएफ को भी
दी गई है। बीएसएफ ने यह माल जब्त कर लिया है।
सीमावर्ती इलाके में हेरोइन का एक पैकेट मिलने के बाद बीएसएफ सतर्क हो गई। साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से रात
के समय यह हेरोइन खेत में फेंकी होगी। इनको भारतीय तस्कर उठाकर ले जाते.
बीएसएफ ने इन 5 पैकेट को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना जोधपुर एनसीबी को
दी