उदयपुरवाटी में छात्र एकता दल की बैठक संपन्न

उदयपुरवाटी में छात्र एकता दल की बैठक संपन्न

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी
कस्बे के सैनी मंदिर में छात्र एकता दल के प्रदेश संयोजक योगराज जांगिड़ के नेतृत्व में छात्र एकता दल (टीएसयू) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश संयोजक योगराज जांगिड़ ने बताया कि छात्र एकता दल किसी भी प्रकार की राजनैतिक विचारधारा से संबंधित नहीं है। छात्र एकता दल का उद्देश्य केवल छात्रों की समस्याओं को दूर करने हेतु उनकी आवाज बनकर कार्य करना है। जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों को महाविद्यालय में नए आने वाले विद्यार्थियो के लिए हेल्पडेस्क लगाने की भी बात कही। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए रूपरेखा एवं संगठन विस्तार को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पक्ष रखें। इस दौरान छात्र एकता दल जिला प्रभारी लोकेश मेहरा, जिला संयोजक प्रकाश बागोरा, महेश, राकेश, नोरत, सुनील सैनी एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।