67 वीं 17/19 वर्ष छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ विधिवत समापन
कोटा 08 अक्टूबर 2023, 67 वीं 17/19 वर्ष छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ,कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की तश्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राज्य स्तरीय तैराकी 17/19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. प्रदीप सिंह गौड़ अध्यक्ष कोटा सहोदय सीबीएसई स्कूल्स काम्प्लेक्स,तथा अध्यक्षता संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कोटा संभाग तेज कंवर, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक प्रदीप चौधरी, सर्वोदय एजुकेशन ग्रुप के चैयरमेन अब्दुल गफ्फार मिर्जा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी खेल प्रकोष्ठ शिवराज सिंह चौधरी, उपस्थित रहें।
आयोजक सचिव अज़हरुद्दीन खान ने बताया कि आज के समापन समारोह के अंतर्गत 17 वर्ष छात्र/छात्रा टीम चैंपियनशिप व 19 वर्ष छात्र/छात्रा टीम चैंपियनशिप तथा 17 वर्ष छात्र/छात्र व्यक्तिगत चैंपियनशिप व 19 वर्ष छात्र/छात्रा व्यक्तिगत चैंपियनशिप विजय तैराकों को अतिथियों द्वारा दी गई।
समापन कार्यक्रम में स्थानीय आयोज्य विद्यालय के बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
मुख्यातिथि व अध्यक्ष द्वारा 17/19 वर्ष छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों को चैंपियनशिप दी गयी ।
चैम्पियनशिप के परिणाम इस प्रकार रहें।
17 वर्ष टीम चैंपियनशिप छात्र तैराकी में प्रथम जयपुर,द्वितीय सीकर, तृतीय उदयपुर
17 वर्ष टीम चैंपियनशिप छात्रा में प्रथम जयपुर,द्वितीय उदयपुर,तृतीय कोटा,
19 वर्ष टीम चैंपियनशिप छात्र में प्रथम जयपुर,द्वितीय सीकर, तृतीय उदयपुर,
19 वर्ष टीम चैंपियनशिप छात्रा में प्रथम जयपुर,द्वितीय अजमेर, द्वितीय उदयपुर तृतीय सीकर रहें।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप
17 वर्ष छात्र में प्रथम कुणाल फौजदार सीकर, मोहम्मद अनस सीकर, कृष्णादित्य सिंह जयपुर, साहिल गुप्ता जयपुर रहें।
17 वर्ष छात्रा प्रथम प्रनीति सिंह चौधरी जयपुर, सानवी कुमावत जयपुर, एनिका जयपुर चार्वी उदयपुर,
19 वर्ष छात्र में प्रथम मंथन चौधरी सीकर,अनिरुद्ध सिंह चौहान राजसमन्द रहें।
19 वर्ष छात्रा प्रथम सम्रद्धि टांक जयपुर, शौर्य राणावत उदयपुर रहें।
कार्यक्रम का संचालन नीता डांगी ने किया अंत मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजराज सिंह ने द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व प्रतिभागियों व प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले शारीरिक शिक्षकों,अन्य कार्मिकों व भामाशाहों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन कार्यक्रम में अब्दुल अमीन मिर्ज़ा जुल्फिकार,रमीज़ राजा शहज़ाद खान, ख़ालिद अहमद शेख, दानिश,आदि सहयोग करने वाले सदस्य उपस्थित रहें। डीसीएम श्रीराम फर्टिलाइजर एंड केमिकल कोटा ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
समापन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा आयोजक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामनगर कोटा की तरफ से 67 वीं 17/19 वर्ष छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता 2023-24 लहरें स्मारिका का विमोचन किया गया।