जामिया में छात्र Modi पर बनाई BBC फिल्म को चलाने की रच रहे थे साजिश, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली न्यूज। दिल्ली के प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में एक वामपंथी छात्रों के समूह दो सदस्यों को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबक ये छात्र आज शाम को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को मास क्ंम्यूनिकेशन विभाग में चलाने की साजिश रच रहे थे।
जानकारी मितलते ही ब्लू दंगा गियर में पुलिस और आंसू-गैस तोपों के साथ वैन दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कॉलेज के द्वार पर पहुंची। मंगलवार को जारी किए गए एक आदेश में, जामिया के अधिकारियों ने कहा था कि वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा फेसबुक पर स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद परिसर में किसी भी अनधिकृत सभा की अनुमति नहीं देंगे।
बता दें कि 2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आधारित बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसे सरकार देश में कहीं भी स्क्रीनिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सोशल मीडिया के सभी क्लिप को हटा लेने का आदेश दिया है।
वहीं, दूसरी ओर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के एक वर्ग इस डॉक्यूमेंट्री को आयोजित किया गया जिसके बाद छात्रों के संघ कार्यालय में इंटरनेट और बिजली चली गई। बाद में छात्रों ने यह फिल्म अपने सेलफोन और लैपटॉप पर देखी और शाम एक विरोध प्रदर्शन किया ।