आचार्य सुरेश शर्मा को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

-गाजियाबाद में ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन हुआ संपन्न

दिल्ली, भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा को सनातन धर्म, संस्कृति शिक्षा संस्कार व ज्योतिष क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर गाजियाबाद में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आचार्य शर्मा को शिव शंकर ज्योतिष व वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित नि:शुल्क ज्योतिष व धर्म सम्मेलन व नि:शुल्क समस्या समाधान शिविर में विशेष योगदान देने पर  यह सम्मान दिया गया।आचार्य शर्मा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए है तथा पिछले कई वर्षो से अपनी सेवायें दे रहे हैं।

इस मौके भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट को गोल्ड मेडल दिया गया,जिसको संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़ ने प्राप्त किया। इस मौके पर  सभागार में उपस्थित संस्था परिवार के संरक्षक बजरंग लाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव आचार्य पंडित ओपी शास्त्री,राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य पंडित नारायण लाल शास्त्री, उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ.विनायक पुलह,गाजियाबाद प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा, राजस्थान प्रभारी हरिप्रसाद गौड़,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, मौजूद रहे। आचार्य सुरेश शर्मा के विशेष योगदान व विशिष्ट सेवाओं व प्रयासों से आयोजन समिति के अध्यक्ष आचार्य शिवकुमार शर्मा, आयोजन समिति के महामंत्री अजय कुमार जैन,संरक्षक एडवोकेट सतीश भारद्वाज द्वारा यह सम्मान दिया गया।