17 जनवरी, 2024 को दिल्ली में राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान दिल्ली प्रदेश की बैठक हुईं सम्पन्न
दिल्ली, राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान दिल्ली प्रदेश इकाई की बैठक लाजपत नगर दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंकज त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम संस्था के दिल्ली स्टेट चेयरमैन आचार्य सुरेश शर्मा तथा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आचार्य पंकज जी को संस्था का पटि्टका पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया। बैठक में पं. मथुरा प्रसाद जोशी, पं. शैलेश शास्त्री, आचार्य सुदेश शर्मा, डॉ. शमा शर्मा, ज्योतिषाचार्य कृष्णा सिंह एवं आचार्या शशि सिंह ने भी भाग लिया।
इस बीच संस्था के दिल्ली स्टेट चेयरमैन आचार्य सुरेश शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंकज त्रिवेदी से अनुरोध किया कि वे अपने अध्यक्षीय भाषण के माध्यम से संस्था संबंधी विभिन्न विषयों पर उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन करें। तत्पश्चात् आचार्य पंकज त्रिवेदी ने अपना अध्यक्षीय भाषण प्रारंभ करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। उन्होंने दिल्ली में संस्था की सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
साथ ही उन्होंने अभी हाल ही में संस्था द्वारा बाली इंडोनेशिया तथा काठमांडू नेपाल में आयोजित सफल अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलनों की जानकारी भी सदस्यों को दी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में भी दिल्ली, वाराणसी, उज्जैन तथा जगन्नाथ पुरी आदि जैसे प्रसिद्ध स्थानों में से किसी एक स्थान पर ज्योतिष सम्मेलन की संभावनाओं का पता लगाने का आग्रह भी सदस्यों से किया, जिसे सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे कार्यरूप देने का पूरा आश्वासन दिया।