बोध स्कूल के छात्रों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की
छोटे लाल सैनी
कांवट।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा को लेकर सुबोध पब्लिक सी.सै. स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रप्रेम जगाने के लिए तिरंगा जागरूकता रैलियां निकाली। विधालय निदेशक रोहिताश यादव ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर छात्रों ने कस्बे में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए तिरंगा रैली निकाली । विधालय प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा व मुख्य अतिथि धोलाराम सैनी, डां. झाबरमल वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने तिरंगा हाथों में लेकर वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जगह-जगह लोगों को रोककर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान व्याख्याता प्रदीप यादव, रामसिंह सामोता, मनोज सैनी, राजकुमार कुमावत, मनोज टेलर, सुरेश कृष्णियां,संजय जांगिड़,जयपाल वर्मा मौजूद थे।