5-8-2022
पुलिस लाइन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क और म्यूजियम का भ्रमण महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल पुलिस लाइन के कक्षा 9 व् 10 के विद्यार्थियों ने 1 दिन के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज सुमेर संग्रहालय व साईंस पार्क का भ्रमण किया l टीम प्रभारी श्रीमती लीना मिश्रा व श्री रेवत सिंह भाटी व हरीश चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक व वैज्ञानिक महत्व के स्थानों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया और अपने ज्ञान में वृद्धि की l
बच्चों ने इस व्यवहारिक जानकारी को अपने जीवन के लिए बहुत उपयोगी बतायाl
इसी प्रकार इससे पहले संस्था प्रधान श्रवन कुमार मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना कियाl
विज्ञान अध्यापक श्री हरीश चौधरी ने विद्यार्थियों को साइंस पार्क के महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी एक्सप्लेन कीl
इस भ्रमण के लिए सभी विद्यार्थियों ने संस्था प्रधान एवं शिक्षा विभाग वह आयोजकों को बहुत-बहुत आभार व्यक्त कियाl रिपोर्टर गौतम के गट्स जोधपुर