सेठ केदारमल सौथालिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रों को मिली साइकिल

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी
खिले छात्राओं के चेहरे |

सेठ केदारमल सौन्थलिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सौन्थली में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ।प्रिंसीपल सत्यपाल मीणा की अध्यक्षता व बताया कि सरपंच परमेश्वरी देवी के आतिथेय में विद्यालय की 23 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।भामाशाह विनोद पुत्र रुड़ाराम जांगिड़ ने साईकिलों में हवा भरने के लिए विद्यालय की सभी बालिकाओं को पम्प देने की घोषणा की।इस मौके पर विजय कुमार शर्मा, नत्थूसिंह खरींटा, बजरंगलाल जांगिड़, मनरूप जांगिड़,विजेंद्र बेरवाल, मनोज कुमार मिश्रा, सांवरमल मीणा, उर्मिला पंवार, निर्मल कुमार, सुरेश कुमार, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।