जिले में विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 3 दिसम्बर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 3 दिसंबर को आयोजित विशेष कैंप मैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में नव मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में रैलियां एवं जागरूकता की विविध गतिविधियां आयोजित की गई, इसी क्रम में जिला प्रशासन के तत्वाधान में शहर के कोटा रोड रा उ मा विद्यालय से पीईईओ राधेश्याम मीणा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,रैली में विद्यार्थियों ने उम्र अट्ठारह ,खुशी अपार, नाम जुड़ेगा पहली बार वोटर लिस्ट में नाम लिखवाये, वोटर कार्ड जरूर बनवाएं जैसे जमकर नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया, रैली शहर के प्रमुख मार्गांे से होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची।