उपखंड अधिकारी डीग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
-अस्पताल में साफ सफाई को गंभीरता से ले अधिकारी - एसडीएम
डीग, उपखंड अधिकारी डीग डॉ रवि गोयल ने शनिवार को डीग के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड सहित कई वार्डों में जाकर मरीजों से चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की एवं अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने स्वयं अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में नजर आ रही गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अस्पताल परिसर में पूर्णता स्वच्छता और साफ सुथरा वातावरण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जर्जर हो चुकी दीवारों और कमरों को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बायो मैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर आने एवं समयबद्ध तरीके से मरीजों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक और सीएचसी द्वारा मेंटेन किया जा रहे मरीजों के रजिस्टर की भी जांच की।
इस दौरान पंजीयन केंद्र, दवा वितरण केंद्र, विभिन्न जांच मशीनों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीज को समुचित इलाज मिलने के साथ-साथ बेहतरीन सुविधाएं मिलें। नियमित साफ सफाई रहे।