स्टांप वेंडर संघ डीग के अध्यक्ष बने सुभाष शर्मा पान्हौरी

डीग, स्टांप वेंडर संघ की बैठक कोर्ट परिषद डीग में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष हरिओम शर्मा को स्टाम्प वेंडर संघ का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया । निर्वाचन अधिकारी द्वारा एवं समस्त स्टांप वेंडर के द्वारा स्टांप वेंडर सुभाष शर्मा पान्हौरी को सर्व सहमति से स्टांप वेंडर संघ डीग का  निर्विरोध अध्यक्ष  चुना गया।

इस मौके पर बार एसोसिएशन डीग अध्यक्ष करतार सिंह खटाना बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष विमलेश गुर्जर एडवोकेट, सचिव रमेश चंद्र, स्टांप वेंडर उदयवीर सिंह सिनसिनवार, दीपक शर्मा, हरेंद्र चाहर, कुंज बिहारी जोशी ,प्रभु सिंह, हरीश कौशिक आदि स्टाम्प वेंडर उपस्थित थे । सभी ने नवनिर्वाचित स्टांप वेंडर संघ के अध्यक्ष सुभाष शर्मा को चुने जाने पर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।