Kota: राजस्थान के कोटा शहर के रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा दीवार के अभाव में शहर से नहर गुजरने के बावजूद आज भी हादसे होते रहते हैं। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान चली गई। गुरुवार की शाम एक और हादसा हो गया। इस हादसे में एक चलती कार नहर में जा गिरी, वहां ग्रामीण और नागरिक खड़े थे. कार के नहर में गिरने की आवाज सुनते ही लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हुआ है। देखते ही देखते वहां खड़े युवकों ने नहर में छलांग लगा दी और जो लोग वहां फंसे थे उन्हें बचाने का प्रयास किया. कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो चेतक भी वहां आ गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नहर में करीब चार-पांच फीट पानी था, कार उल्टी थी, ऐसे में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. सबसे पहले एक युवक ने मासूम को बाहर निकाला और उसे दूसरे युवक की ओर फैंका। फिर दूसरे युवक ने मासूम को नहर के बाहर निकाला, उसके बाद एक युवक को निकाला गया, लेकिन तीसरा युवक बाहर नहीं निकल पाया और कार को हटाने का प्रयास किया, लेकिन कार में वजन अधिक होने और पानी का बहाव होने से कार ठीक से हिल भी नहीं पा रही थी। इसके बाद कुछ और लोग नहर में उतरे और कार को साइड लगाया और उसका कांच पत्थर से तोड़कर तीसरे को भी बाहर निकाला गया.
एक व्यक्ति को काफी देर बाद निकाला जा सका। उसकी हालत ठीक नहीं है। पेट में पानी भर गया था।ग्रामीणों ने कोशिश की और उस युवक को उल्टा कर पेट से पानी निकाला.सीने को दबाया तो उसे होश आ गया, ये देख सभी ने राहत की सांस ली। कार में लव सिंह मीणा, उसका डेढ़ साल का भतीजा अन्नू और लव का दोस्त ऋषिकेश बैठे थे। ये लोग अमरूदों के बाग कॉलोनी से कार में सवार होकर कोटा शहर की तरफ आ रहे
थे. इन लोगों को जयंत गुर्जर, देवा, दीपक व बलवीर ने अपनी जान जोखिम में
डालकर बचाया।