ब्राह्मण कल्याण परिषद् विज्ञान नगर मण्डल के तत्वावधान में सुन्दर काण्ड सम्पन्न।
कोटा। अयोध्या धाम में रामलला विराजमान होने के उपलक्ष में ब्राह्मण कल्याण परिषद के द्वारा मंदिरों पर सुंदरकांड आयोजन की श्रृंखला में शनिवार को मंशा पूर्ण बालाजी विज्ञान नगर में ब्राह्मण कल्याण परिषद् विज्ञान नगर मण्डल के तत्वावधान में सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया,।
ब्राह्मण कल्याण परिषद् विज्ञान नगर मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के विराजमान होने के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के द्वारा सुंदरकांड पाठ के आयोजन का संकल्प लिया गया इसी क्रम में प्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री मनसा पूर्ण बालाजी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी विज्ञान नगर में रखा गया।
इस अवसर पर सम्भागीय अध्यक्ष बृजलाल गौतम, महामंत्री डाक्टर मनोज शर्मा, कोटा महानगर के महामंत्री हर्षित गौतम, मीडिया प्रमुख कमल शर्मा , पंडित जी श्री अशोकानंद जी, पुष्पकान्त शर्मा , हरी ओम जी , उमा कान्त, राकेश शर्मा, ( लाखेरीवाले), कवि नूहूश व्यास पंडित चंदन शर्मा कमलाकांत संजय गौतम रमेश शर्मा तलवंडी मण्डल अध्यक्ष गौपाल शर्मा सहित मौहल्लै वासी उपस्थित थे। इस अवसर पर सुन्दर काण्ड के पश्चात् विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष ने पधारे हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।