ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
जोधपुर के सुनील कुमार स्ट्रोग मैन व श्रीगंगानगर की सिमरनप्रीत कौर को स्ट्रांग वूमेन का खिताब
कोटा। जिला पावर लिफ्टिंग संघ कोटा के तत्वाधान में दो दिवसीय 27 वी प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन महर्षि दाधीच छात्रावास परिसर में रखा गया जिसमें राजस्थान के 17 जिलों से 300 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन समिति के ईश्वर शर्मा व अशोक औदिच्य ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर मेन, जूनियर मेन,सीनियर वूमेन जूनियर वूमेन व मास्टर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।सभी वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी जिलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सीनियर मेन चैंपियनशिप जिला जोधपुर व रनरअप चैंपियनशिप जयपुर,जूनियर मैन चैंपियनशिप जिला अजमेर व रनर अप चैंपियनशिप जिला अलवर को घोषित किया। इसी क्रम में वूमेन सीनियर चैंपियनशिप जिला अजमेर व रनर अप चैंपियनशिप जोधपुर।जूनियर वुमन चैंपियनशिप जिला अलवर व रनर अप जिला चित्तौड़गढ़ रहे। सीनियर स्ट्रांग मेन जोधपुर के सुनील कुमार,जूनियर स्ट्रांग मैन अजमेर के नितेश सिंह बने। वहीं सीनियर स्ट्रांग वूमेन श्री गंगानगर की सिमरनप्रीत कौर, जूनियर स्ट्रांग वूमेन भरतपुर की सीमा कुंतल बनी। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि डॉ अजय शर्मा,हिरेंद्र शर्मा,अजीज पठान, प्रेम शंकर शर्मा बबलू,राजेश खंडेलवाल,सत्येंद्र मीणा और मुनव्वर खान रहे।सभी विजेता उपविजेता महिला व पुरुष खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं टीम चैंपियन स्ट्रांग मैन,स्ट्रांग वूमेन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू व निर्णायक मंडल के 20 सदस्यों को भी जिला संघ द्वारा सम्मानित किया एवं कोटा जिले के 10 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अशोक औदिच्या,ललित भट्ट,मधुर शर्मा,राजेश कसेरा अनिल कुमार,प्रेम राज अरोड़ा, अंसार अहमद,दिनेश कुमार, सुधीर कुमार,नीरज चीता,हरिश्चंद्र चौधरी,सुधींद्र सक्सेना आदि खिलाड़ी व पदाधिकारी मौजूद थे।