सनराइज ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

राजसमंद । नाथद्वारा के स्थानीय विद्यालय सनराइज एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भव्य मतदान जागरूकता रैली प्रधानाचार्या शिप्रा भाटिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली गई। निदेशक राजदीप भाटिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान जागरूकता के लिए चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तहत बुधवार को सनराइज एकेडमी नाथद्वारा के द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें रैली स्थानीय विद्यालय बिच्छू मंगरी से लेकर कनवा बस्ती, हाउसिंग बोर्ड, तेलियों तालाब, महाराणा प्रताप सर्कल से बिच्छू मंगरी होते हुए विद्यालय में आई। रैली में विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अगल अलग नारे लगाकर सभी को जागृत किया गया। इस रैली में विद्यालय के समस्त स्टाफ का भी सराहनी योगदान रहा।