राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक से हुई गांवों की प्रतिभाओं की पहचान - पुलिस अधीक्षक

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिकः2022
राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक से हुई गांवों की प्रतिभाओं की पहचान - पुलिस अधीक्षक
-जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न

बूंदी, 30 सितंबर। राजीव गंाधी ग्रामीण ओलपिंक-2022 के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को खेल संकुल परिसर में हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव रहे। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) एयू खान ने की। खेल संकुल परिसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं पंाच ब्लॉकांे की 47 टीमों ने भाग लिया। खो-खो, टेनिस बॉल क्रिकेट, हॉकी, कब्बड्डी , शूटिंग बॉल और वालीबॉल खेलों के लिए आयोजित हुई स्पर्धाओं में खिलाडियों ने गजब का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर विजेता टीमें राज्य स्तर पर 10 से 13 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कहा कि खेल हमें आपस में जोडते है। राज्य सरकार द्वारा कराए गए ग्रामीण ओलम्पिक आयोजन से गांव-गांव का टेंलेंट बाहर निकलकर आया है। मेहनत का कोई तोड़ नहीं है, इसलिए जीवन में मेहनत करते रहे, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए खेलों से जुड़े रहे। पढाई के साथ ही खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभाखोज की दृष्टि से ग्रामीण ओलपिंक मील का पत्थर साबित हुए है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इच्छा शक्ति और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कुछ भी संभव है। जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। आमजन भी खेलांे से जुड़े और ‘फिट राजस्थान-हिट राजस्थान’ का सपना साकार करने में अपना योगदान दें। ग्रामीण ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शनी करने वाले बच्चे आगे चलकर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। विश्व पटल पर आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में भी हम अपना परचम लहराएंगे। इस दौरान उन्होंने सभी विजेता और उपविजेता खिलाडियों की बधाई भी दी।
समारोह में जिला खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह ने ग्रामीण ओलम्पिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों, ग्रामीणों, खिलाडियों का आभार व्यक्त जताया। उन्होंने बताया कि सभी के प्रयासों से जिले में इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी युवराज ंिसंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश जोशी, शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवराज खींची आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया।

यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
महिला वर्ग की खो-खो में नैनवां, टेनिस बॉल क्रिकेट के महिला वर्ग में बूंदी, पुरूष वर्ग में बूंदी, कब्बड्डी के पुरूष वर्ग केशवरायपाटन, महिला वर्ग में तालेडा, पुरूष वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में बूंदी, महिला वर्ग में बूंदी, शूटिंग बॉल के पुरूष वर्ग में केशवरायपाटन, हॉकी के पुरूष वर्ग नैनवां व महिला वर्ग में केशवरायपाटन की टीमें विजेता रही।
खो-खो के महिला वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में नैनवां की टीम विजेता रही, जबकि हिण्डोली की टीम उपविजेता रही। टेनिस बॉल क्रिकेट पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में बूंदी विजेता व केशवरायपाटन उपविजेता रही। टेनिस बॉल क्रिकेट के महिला वर्ग में बूंदी विजेता व नैनवां उपविजेता रही। पुरूष वर्ग की कब्बड्डी स्पर्धा में केशवरायपाटन विजेता, तालेडा उपविजेता, महिला वर्ग कब्बड्डी में तालेडा विजेता व नैनवंा उपविजेता रही।
इसी तरह पुरूष वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में बूंदी विजेता व केशवरायपाटन उपविजेता एवं महिला वर्ग में बूंदी की टीम विजेता व नैनवां उपविजेता, शूटिंग बॉल पुरूष में केशवरायपाटन विजेता, नैनवां उपविजेता, पुरूष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में नैनवां विजेता, बूंदी उपविजेता तथा महिला वर्ग हॉकी में केशवरायपाटन विजेता तथा नैनवां की टीम उपविजेता रही।