छापोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार शर्मा

छापोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार शर्मा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहना कर किया स्वागत

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे के निकटवर्ती छापोली गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव संपन्न हुए l जिसमें छापोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया l उपाध्यक्ष के पद पर महावीर प्रसाद सैनी को निर्वाचित किया गया है l नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया l ध्यान रहे नवनिर्वाचित सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने अपना सेवाकाल व्यवस्थापक के तौर पर यही बिताया l इस दौरान पूर्व सरपंच गिरधारी लाल यादव , ठेकेदार सुबोध कुमार शर्मा , गोकुल चंद शर्मा ,जीवन राम शर्मा ,मधुसूदन, योगेंद्र सिंह, शक्ति सिंह , गोकुल यादव ,बिरम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे l