सुरेश बसवाला पुत्र महंत स्वर्गीय श्री नारायण नंद ब्रह्मवासी शर्मा श्री पंचभूत अग्नि अखाड़ा टाल वाले इंदौर ने कोटा पर नवनिर्मित छात्रावास निर्माण हेतु 51, 000 रूपये का आर्थिक सहयोग किया

इंदौर, श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज संस्थान कोटा ( पंजीकृत सहकारिता विभाग राजस्थान और भारत सरकार सहकारिता विभाग ) कोटा छात्रावास सहयोग सन्देश रु. 51,000 ( इंदौर ) समाज के भूखंड जिसका साईज 11500 SFT, 32 टैगोर नगर ( कोटा ओपन विश्व विद्यालय, कोटा यूनिवर्सिटी, राजस्थान तकनीकी विश्व विद्यालय, कोटा इंजनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, एलन केरीयर इंस्टीटूट और भी अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं के पास ) कोटा पर नवनिर्मित छात्रावास के निर्माण हेतु श्री सुरेश बसवाला पुत्र महंत स्व.श्री नारायण नन्द जी ब्रह्मवासी श्री पंच भूत अग्नि अखाड़ा टाल वाले इंदौर  रु. 51,000 रूपये का आर्थिक सहयोग किया जिसके लिए समस्त समाज की और से सुरेश बसवाला और उनके समस्त परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद और हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सुरेश बसवाला और समस्त परिवार के स्वस्थ-निरोगी जीवन और उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करतें है. ईश्वर इन्हें और परिवारजनों को हमेशा तन-मन से प्रसन्नचित रखें. और भी समाज बंधुओं  से निवेदन है कि निर्माण कार्य में उदार मन से सहयोग करें ताकि समाज निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर होता रहे, समाज बंधुओं से निवेदन है कि सुरेश बसवाला को हार्दिक आभार सहित धन्यवाद के सन्देश प्रेषित करे, फोन पर व्यक्तिगत रूप से आभार प्रकट करे और धन्यवाद दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा ताकि उन्हें और अन्य समाज बंधुओं का उत्साह वर्धन होगा और अन्य समाज बधुओं को भी  प्रेरणा मिलेगी और समाज में अच्छा सन्देश पहुँचेगा ।