राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का औचक निरीक्षण
3 को छोड़कर सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 23 नवंबर , सुबह 9:30 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बूंदी में सचिवालय से आए अधिकारी महबूब अली पठान एवं अंकित भादू द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । संस्था में केवल 3 अधिकारी प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र राजौरा, सुनील प्रजापत, अवधेश कुमार सिंह प्रवक्ता कंप्यूटर ही उपस्थित पाए गए थे । सचिवालय से निरीक्षण के लिए आई हुई टीम की सूचना मिलने पर अन्य सभी अधिकारी आधे रास्ते से ही घर भाग गए और छुट्टी के प्रार्थना पत्र व बीमार होने संबंधी झूठे प्रार्थना पत्र महाविद्यालय में ईमेल करके फर्जी मेडिकल बनाने बूंदी अस्पताल व डॉक्टरों के घरों की तरफ भागने लगे । अन्य सभी अधिकारी व मंत्रालय कर्मचारी महाविद्यालय में अनुपस्थित पाए गए अधिकारी जो इस प्रकार है फूलन कुमार, तरुण सिंह, दिलीप जैन प्रवक्ता गणित, सायर हुसैन प्रवक्ता भौतिकी, वंदना प्रवक्ता यांत्रिकी, विकास शर्मा, प्रियंका वर्मा, हिमांशु चौहान, हेमंत गौतम, शिवजी लाल सैनी, लक्षिता राय प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक, प्राची सक्सेना, संजय कुमार मीणा इत्यादि कर्मचारी अनुपस्थित थे, साथ ही ठेके पर कार्यरत कर्मचारी राधेश्याम, कैलाश बैरागी, राजेंद्र इत्यादि भी अनुपस्थित पाए गए, जिनका आज निविदा नवीनीकरण किया जाना है । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बूंदी में घोर अनियमितताएं पाई गई, जिनका प्राचार्य के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था, छात्रों द्वारा कहा गया कि महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन कार्य सुचारू रूप से नहीं करवाया जाता है, संस्था में साफ-सफाई व्यवस्था नहीं है, पीने का पानी नहीं है, जंगली जानवर बंदर इत्यादि घूमते हैं एवं डराते हैं कैंटीन की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है, सचिवालय से आए निरीक्षण अधिकारियों द्वारा दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं ।