केशोरायपाटन क्षेत्र के तीरथ गांव के रेलवे ट्रैक के पास मिला संदिग्ध शव

बूंदी  5 july | Shiv kumar bundi /: केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के तीरथ रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव
मृतक के भाई ने बताया कि विजय घर से कोटा जाने की कहकर निकला था पर रात तक नहीं आया तो फोन किया फोन तीरथ के रेलवे ट्रैक मैंने ने उठाया और बताया कि फोन उसे ट्रैक पर मिला और पास में एक शव भी लहूलुहान हालत में पड़ा है जाकर देखा तो पहचान विजय कुमार उर्फ सियाराम बैरागी पुत्र प्रेम शंकर बैरागी उम्र 27 वर्ष निवासी बाजड के रूप में हुई जिसके शरीर पर देखा तो सिर पर दो से तीन गंभीर चोटे थी बाया हाथ शरीर से कटकर पटरी के पास पड़ा था पूरे शरीर पर कई चोटें थी तथा लहूलुहान था बताया गया है कि 1 दिन पूर्व ही विजय के साथ चांदन हेली के कच्चे रास्ते पर शिवराज पुत्र रामरतन मीणा तथा रामरतन निवासी खलूंदा ने रास्ते में रोककर गंभीर मारपीट की थी जिससे वह घायल होकर जान बचाकर भागा ,भागकर खेतों में बैठा था सवाल यह उठता है कि खेतों से ट्रैक तक कैसे पहुंचा पुलिस ने शव बरामद कर लिया वह अनुसंधान शुरू कर दिया है थानाधिकारी केशोरायपाटन ने बताया है कि पोस्टमार्टम अनुसंधान के पश्चात सब खुलासा हो जाएगा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है