स्वच्छ छोटी काशी बून्दी संगठन ने उठाया
-बून्दी को स्वच्छ बनाने का उठाया बिड़ा
बून्दी 12 मार्च। अभिभाषक परिषद् कक्ष में मंगलवार को एक विशाल बैठक एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। अभिभाषक परिषद बून्दी अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, सचिव संजय कुमार जैन ने बताया कि अभिभाषक परिषद् बून्दी एवं अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बून्दी शहर को स्वच्छ बनाने एवं सफाई अभियान को युद्ध स्तर पर किए जाने हेतु उक्त संगोष्ठी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुमन गुप्ता के साथ अभिभाषक परिषद् अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सचिव संजय कुमार जैन, सह सचिव कविता कहार, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार लाठी, सदस्य अजय मीना, नईम हुसैन, बीजेएस के प्रदेश सचिव आदित्य भण्डारी, जेसीआई ऊर्जा की अध्यक्ष मेद्या नुवाल, सह सचिव रानू खण्डेलवाल, जैन सोशल ग्रुप के सचिव सुरेन्द्र छाबडा, त्रिलोक सुरलाया संस्थान से कपूर चंद सेठिया संरक्षक राजेन्द्र कुमार जैन अध्यक्ष योग फॉर हेप्पीनेस भगवान असावा, रोटरी क्लब अध्यक्ष घनश्याम जोशी, समता संगठन अध्यक्ष कुसुम लता सिंह, बून्दी रनिंग क्लब के ओर से शक्ति तोषनीवाल उपस्थित रहे। सब संगठनों ने अन्य संगठनों को जागरूक कर बून्दी की आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान जागरूकता अभियान सोशल मीडिया एवं डोर टू डोर जाकर के माध्यम से करने के साथ ही कचरा संग्रहण के लिए प्रति पोइंट पर कचरा पात्र रखे जाने पर जोर दिया एवं संगठनों के माध्यम से एक एक पोइंट को डिसाईड कर वहां की स्वच्छता का अभियान चलाया जाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
सभी संगठनों ने एक संगठन स्वच्छ छोटी काशी बून्दी के बेनर तले बून्दी को स्वच्छ बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया। सफाई अभियान की जागरूकता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा एवं दिनांक 17.03. 2024 को बून्दी शहर के हैरिटेज से मुख्य सड़क तक वॉक कचरा संग्रहण करते हुए निकाली जाएगी ताकि आमजन बून्दी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित हों और बून्दी शहर जो कि छोटी काशी के नाम से विख्यात है बावड़ियो मन्दिरो पहाडियो हरीयाली के साथ अपने आप में ऐतिहासिक धरोहर रखता है को स्वच्छ बनाने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बून्दी का चहुमुखी विकास भी होगा के संकल्प के साथ स्वच्छ बनाने की मूहिम को मंजिल तक ले जाने का संकल्प किया तथा इसी मीटिंग में बून्दी शहर के आमजन एवं सामाजिक संगठनों से छोटी काशी बून्दी को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करने हेतु आमंत्रित किया। इसी कम में सभी सरकारी निकाय जो की स्वच्छता में अपना योगदान दे सकते हैं उन्हें एक पत्र जारी कर निवेदन किया जावेगा कि आप अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी को निभायें बून्दी को स्वच्छ बनावे।
स्वच्छ छोटी काशी बून्दी के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी राजकीय सेवा, पुलिस, मीडिया के साथ जनप्रतिनिधि, सामजिक संगठन स्वयं सेवक संस्थान, आमजन से स्वच्छता बनाये रखने की अपील करते हैं। बून्दी को स्वच्छ बनाने की मुहिम में प्रथम प्रयास दिनांक 17.03.2024 को नाहर का चोहट्टा गढ़ की पड़स से एकत्रित होने का निवेदन किया जाता है। वहां से अंहिसा सर्किल तक स्वच्छ छोटी काशी बून्दी की स्वच्छता यात्रा निकाली जावेगी। जिसके माध्यम से एक संदेश सभी को दिया जावेगा।