संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी
कस्बें में सोमवर को मणी देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बद्रीनारायण रतनी परसारामका व एल पी अग्रवाल फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से 360 छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई। अध्यापक सुभाष सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम कि अध्यक्षता ट्रस्ट के स्थानीय प्रबंधक विनोद कुमावत ने की। मुख्यअतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक संतकुमार शर्मा थे। प्राचार्य बहादुर सिंह नेअतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संवारमल ने किया।कार्यक्रम में महावीर मीणा, आमीन चौपदार, हाजी शरीफ व विधालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।