T20 World Cup Final: पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए ​उतरेंगी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, मैच आज शाम 7.30 बजे

जयपुर। टी-20 वर्ल्ड कप का आज फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शाम 7.30 बजे दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों ही टीमें पहली बार टी 20 विश्वकप जीतने के लिए पूरा जोर लगायेंगी। न्यूजीलैंड किसी भी फॉर्मेट में अब तक विश्वकप नहीं जीत सका है। वहीं आस्ट्रेलिया पहली बार टी 20 विश्वकप जीतने के लिए पूरा ताकत लगायेगा।
इन खिलाडियों पर रहेगी नजर
डेविड वॉर्नर— विश्वकप के शुरूआती मैचों में वॉनर्र को बल्ला शांत रहा लेकिन फाइनल के आते आते वॉर्नर फॉर्म में आ गये हैं। जहां तक किसी भी फाइनल की बात होती है तो वॉर्नर का बल्ला जरूर बोलता है। डे​विड वॉर्नर अब तक इस विश्वकप में 236 रन बना चुके हैं। अगर आज वे 30 रन बना लेते हैं तो वे एक ​टी 20 विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाडी बन जायेंगे इससे पहले ये रिकॉर्ड मैथ्यू हैडन के नाम है जिन्होंने अब टी 20 विश्वकप 2012 में 249 रन बनाये थे।
एडम जैम्पा:
आस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जैम्पा ने इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है। जरूरत के समय पर जैम्पा ने आस्ट्रेलिया के लिए विकेट निकाले हैं। जैम्पा अब तक इस विश्वकप में 12 विकेट चटका चुके हैं।
ईश सोढी
वहीं न्यूजीलैंड की तरफ ईश सोढी मैच विनर रहे हैं। ईश ने शानदार गेंदबाजी अभी तक इस विश्वकप में की है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन और मिशेल पर काफी हद तक जिम्मा रहेगा।