श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
कस्बे घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पी जी महाविद्यालय की कला संकाय व वाणिज्य संकाय का उत्कृष्ट परिणाम रहने पर महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविधालय में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को महाविद्यालय स्टाफ ने माला व साफा पहनाकर इनाम वितरित किये गए। कला संकाय के तृतीय वर्ष में मुस्कान पुत्री मुस्ताक अली ने महाविधालय में टॉप कर प्रथम रही दूसरे स्थान पर अशोक कुमार सैनी व तीसरे स्थान पर मोनिका स्वामी उतीर्ण रही तथा वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष में अलिसा बानो महाविधालय में टॉप कर प्रथम स्थान पर रही दूसरे स्थान पर अनीसा शाह व तीसरे स्थान पर राहुल कुमार सैनी उतीर्ण रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. फूलाराम कुमावत ने की। महाविद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहने पर सचिव पवन मिश्रा ने महाविधालय के व्याखताओ के कठिन परिश्रम व बच्चों की सच्ची मेहनत का ही नतीजा बताया तथा महाविद्यालय की चेयरमेन रंजना सिंह ने महाविधालय में सत प्रतिशत परिणाम रहने पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व आगे भी कड़ी मेहनत कर महाविधालय ही नही बल्कि पूरे जिले व राज्य में टॉप करने को लेकर प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र डेनवाल ने किया। इस दौरान छात्र छात्राओं के परिजन महाविधालय स्टाफ सज्जन कुमार शर्मा, नरेश कुमावत, करतार सैनी, सुधांशु शर्मा, प्रकाश शर्मा, श्रवण भास्कर, सुमित असवाल ,बाबूलाल सैनी ,विनोद बरवड़,रुबीना बानो, कासिम उमर, गनेन्द्र पाल सिंह, प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुनील सहित आदि मौजूद रहे।